ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अमेरिका में खौफनाक घटना: 20 साल की लड़की ने ब्वाॅयफ्रेंड के बच्चे को नेल पॉलिश रिमूवर से दिया ‘जहर’

नई दिल्ली: संयुक्त राज्य अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। 20 वर्षीय एलिसिया ओवेन्स को नेल पॉलिश रिमूवर द्वारा अपने प्रेमी के बच्चे 18 महीने की आइरिस रीटा अल्फेरा की संदिग्ध हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक एलिसिया ओवेन्स नाम की महिला को पिछले साल जून में 18 महीने के आइरिस रीटा को मारने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद उसे गुरुवार (11 जनवरी) को गिरफ्तार कर लिया गया।

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, यह गिरफ्तारी एक दुखद जांच के बाद हुई है  पेंसिल्वेनिया के अटॉर्नी जनरल मिशेल हेनरी ने घोषणा की कि शव परीक्षण से पता चला है कि बच्चे की मौत खून में एसीटोन के घातक स्तर के कारण हुई थी. रिपोर्ट से पता चला कि 20 वर्षीय महिला ने हत्या से पहले इस बात पर सर्वे किया कि किन वस्तुओं से बच्चे पर क्या हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है या मौत हो सकती है।

वहीं,  पेंसिल्वेनिया अटॉर्नी जनरल मिशेल हेनरी ने कहा, इस दुखद मामले ने अधिकारियों और समुदाय को झकझोर कर रख दिया है, यह समझना मुश्किल है कि कोई व्यक्ति पूरी तरह से असहाय बच्चे को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर कदम उठा रहा है और फिर जो हुआ उसके बारे में जांचकर्ताओं को गुमराह कर रहा है।

दरअशल, यह घटना 25 जून, 2023 को सामने आईं। 25 जून 2023 को आइरिस के पिता बेली जैकोबी अपनी गर्लफ्रेंड ओवेन्स और बच्चे के साथ था। उसके बाद बेली जैकोबी कुछ सामान खरीदने के लिए स्टोर चला गया जिसके लिए उसने  गर्लफ्रेंड  ओवेन्स को अपनी बेटी सौंप दी। इसके बाद उसे बेटी की हालात खराब होने की खबर मिलती है। घर आकर उसने देखा कि उसकी बच्ची कुछ हरकत नहीं कर रही है।  इसके बाद उसने 911 को कॉल किया. इसके तुरंत बाद 18 महीने के बच्चे को इलाज के लिए न्यू कैसल के यूपीएमसी जेम्सन अस्पताल ले जाया गया. जहां एक घंटे के बाद बच्चे को पिट्सबर्ग के यूपीएमसी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. हालांकि, इलाज के चार दिनों बाद अंदरूनी हिस्से के खराब होने से बच्चे की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button