ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

इस श्राप के कारण भीष्म पितामह को जीवन भर भोगना पड़ा था कष्ट, देवी गंगा से जुड़ी है कथा

इंदौर। गंगा नदी को हिंदू धर्म में देवी का स्थान दिया है। गंगा को माता कहकर संबोधित किया जाता है। महाभारत काल की कई कहानियां प्रचलित हैं, जिनमें से एक है देवी गंगा और महाराज शांतनु का विवाह और फिर देवी गंगा द्वारा अपने बच्चों को नदी में प्रवाहित करना। इसके पीछे एक खास वजह बताई गई है।

देवी गंगा ने बहा दिए थे अपने पुत्र

पौराणिक कथा के अनुसार, हस्तिनापुर के महाराज शांतनु को एक समय गंगा बहुत प्रिय थी। इसके बाद राजा ने गंगा के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा। गंगा विवाह के लिए राजी हो गई, लेकिन उन्होंने एक शर्त भी रखी कि शांतनु उन्हें कभी भी कुछ भी करने से नहीं रोकेंगे और अगर उन्होंने ऐसा किया, तो गंगा उन्हें हमेशा के लिए छोड़ देंगी। राजा इस बात के लिए सहमत हो जाते हैं।

ऋषि वशिष्ठ ने दिया था श्राप

विवाह के बाद जब गंगा मैया और राजा को पुत्र की प्राप्ति हुई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन गंगा ने अपने नवजात शिशु को नदी में बहा दिया। गंगा के वचन के कारण शांतनु उन्हें रोक नहीं सके। इसी प्रकार गंगा जी ने अपने अन्य 7 पुत्रों को भी नदी में बहा दिया। जब आठवीं संतान का जन्म हुआ और गंगा जी उसे नदी में बहाने वाली थीं, तब राजा शांतनु ने उन्हें रोका और इसका कारण पूछा। इस पर मां गंगा ने उत्तर दिया कि मैं अपने बच्चों को ऋषि वशिष्ठ के श्राप से मुक्त करा रही हूं।

भीष्म पितामह को भोगना पड़ा कष्ट

इतना कहकर गंगा जी आगे बताती हैं कि उनके आठ पुत्र वसु थे। जिन्हें ऋषि वशिष्ठ ने श्राप दिया था कि पृथ्वी पर जन्म लेने के बाद उन्हें अनेक कष्ट सहने होंगे। ऐसे में गंगा जी ने उन्हें कष्टों से बचाने और मुक्ति दिलाने के लिए नदी में बहा दिया। ऐसे में राजा शांतनु द्वारा बचाए गए आठवें पुत्र भीष्म पितामह थे। श्राप के कारण उन्हें जीवन भर कष्ट भोगना पड़ा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button