ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

इंडी गठबंधन की बैठक शनिवार को, सीट शेयरिंग और संयोजक के नाम पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। इंडी गठबंधन की बैठक शनिवार को होगी। इस बैठक में शरद पवार, उद्धव ठाकरे, नीतीश कुमार समेत 14 पार्टियों के नेता शामिल होंगे। सुबह 11.30 बडे होने वाले वर्चुअल मीटिंग में नेता एक दूसरे से बातचीत करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस बैठक में सीटों के बंटवारे और संयोजक के नाम पर चर्चा होगी।

अब तक चार बैठक हुई

इंडी गठबंधन पहले भी कई बैठक कर चुका है। पटना, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में बैठक हो चुकी है। पहली मीटिंग पटना में 23 जून को हुई थी। दूसरी बैठक बेंगलुरु में 17-18 जुलाई और तीसरी बैठक मुंबई में 31 अक्टूबर और 1 सितंबर को हुआ थी। वहीं, चौथी बैठक पिछले महीने दिल्ली में हुई। इन बैठकों में राजनीतिक दलों को एक साथ लाने और सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई है।

Meeting of INDIA Bloc leaders to be held tomorrow at 11.30 am, virtually. The name of the convener will be discussed in part from alliance/seats sharing.

— ANI (@ANI) January 12, 2024

सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेंच

राज्यवार सीट बंटवारे को लेकर पार्टियों की अलग बैठक हो चुकी हैं। शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सपा और आरजेडी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर मीटिंग हो चुकी है। कई प्रदेशों में कांग्रेस और अन्य पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर मामला उलझा हुआ है।

Related Articles

Back to top button