ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

Delhi Liquor Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को भेजा चौथा समन, 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली। शराब घोटाले के लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबत कम नहीं हो रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस मामले में लगातार शिकंजा कस रहा है और अब ED की ओर से अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया गया है और 18 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया है।

आप का दावा, केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से चौथा समन जारी करने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक बार फिर दावा किया है कि ईडी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। ईडी पूछताछ के बहाने बुलाकर केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। ईडी चाहे तो अपने सवाल लिखकर दे सकते है।

केजरीवाल ने पेश होने से किया था इनकार

आपको बता दें कि इससे पहले जब ईडी की ओर से 3 समन भेजे गए थे तो केजरीवाल ने ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था और कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय का कानून समानता या न्याय की कसौटी पर खरा नहीं उतर सकता है।

जानें क्या है दिल्ली शराब घोटाला

दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर यह आरोप लगाया गया है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए केजरीवाल सरकार ने नियम के खिलाफ काम किया। दिल्ली सरकार की साल 2021-22 की उत्पाद शुल्क नीति ने गुटबंदी की अनुमति दी और कुछ डीलरों को भारी लाभ पहुंचाया। कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी। हालांकि, इस आरोप का आम आदमी पार्टी ने बार-बार खंडन कर किया है। हालांकि बाद में केजरीवाल सरकार ने नई शराब नीति को रद्द कर दिया गया था और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस मामले में CBI जांच की सिफारिश की थी और ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया था।

Related Articles

Back to top button