ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

नगर निगम के ठेके दार ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या, 70 लाख रुपए बिल न मिलने से परेशान रहे, बेटी की शादी करीब थी ।

जबलपुर में नगर निगम के ठेकेदार भगवानसिंह ठाकुर ने आज सुबह 10.30 बजे के लगभग लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मारकर हत्या कर ली. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे तो देखा कि भगवान सिंह खून से लथपथ मृत हालत में पड़े है. पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में हर्ष सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके पिता भगवानसिंह ठाकुर उम्र 56 वर्ष नगर निगम व रेलवे में ठेकेदारी का काम करते है. मई 2023 में भगवानसिंह नगर निगम में काम किया था. जिसका करीब 70 लाख रुपए बिल का पेमेंट होना था. लेकिन निगम के एकाउंट आफिसर द्वारा बिल पास नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते भगवानसिंह कई दिनों से परेशान रहे. उन्होने बिल को लेकर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात कर बिल पास कराने के लिए आग्रह किया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला. अगले माह 18 फरवरी को बेटी की शादी भी रही और बिल पास न होने के कारण भगवानसिंह की परेशानी और बढ़ती ही जा रहा था. नगर निगम के चक्कर काटते काटते परेशान हो चुके भगवानसिंह ने आज लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. नगर निगम ठेकेदार भगवानसिंह द्वारा स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की खबर से गोहलपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई, देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने भगवानसिंह को इस हालत में देखा तो स्वब्ध रह गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है. इधर महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button