ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

जींद के रामकली में युवा संगठनों ने की बैठक; बोले- प्रत्याशी पर पूरी नजर रखेंगे

जींद: रामकली में बैठक के बाद युवा फैसले की जानकारी देते हुए।हरियाणा के जींद के जुलाना खंड के गांव रामकली में रविवार को अंबेडकर संघर्ष सेवा समिति और आजाद युवा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी सूरत में शराब और पैसे को नहीं बंटने देंगे। युवाओं की कमेटी ऐसे प्रत्याशियों पर नजर भी रखेगी। शराब या रुपए बांटने वालों की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। युवा गांव में ऐसे प्रत्याशी का बहिष्कार भी करेंगे।बैठक में आजाद युवा संगठन रामकली के प्रधान नरेंद्र मलिक ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान कई बार देखने में आता है कि प्रत्याशी शराब व रुपए का लालच देकर मतों को खरीदने का प्रयास करते हैं। लोभ में आकर मतदाता अपना मत ऐसे प्रत्याशियों को दे भी देते हैं। इस दौरान कई बार गांव में भाईचारा भी खराब होता है।उन्होंने कहा कि गांव में माहौल खराब न हो और पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए निर्णय लिया गया है कि गांव में पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी प्रत्याशी को शराब बांटने नहीं दी जाएगी। युवा ऐसे प्रत्याशियों पर पूरी नजर रखेंगे। कर्मजीत ने कहा कि पंचायत के दौरान अगर कोई शराब या धन बांटते में पाया जाता है तो इसे लेकर ठोस कदम उठाया जाएगा।बाकायदा उस प्रत्याशी का बहिष्कार तक किया जाएगा। युवाओं की टीमें रात को गश्त भी करेंगी। जो भी प्रत्याशी शराब या धन बांटते मिलता है तो उसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। इस बैठक में सुनील, जगबीर, सोनू, महाबीर, विक्रम, अजीत, शेर सिंह, सहित अनेक युवा व गांव के मौजिज लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button