ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

12 और 13 जनवरी को इस समय निर्मित होगा सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें शुभ मुहूर्त

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों के प्रभाव के बारे में विस्तार से उल्लेख मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में यह मान्यता है कि कोई भी मांगलिक कार्य ग्रह ग्रह और नक्षत्रों की शुभ घड़ी देखकर करने से कार्य में सफलता जरूर मिलती है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, वार और नक्षत्रों का यह शुभ संयोग ही सर्वार्थ सिद्धि योग कहलाता है।

कब बनता है सर्वार्थ सिद्धि योग

पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, वार और नक्षत्र का शुभ संयोग ही सर्वार्थ सिद्धि योग कहलाता है। सोमवार के दिन यदि रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, अनुराधा और श्रवण नक्षत्र हो तो इसका प्रभाव ज्यादा लाभदायक होता है। इसके अलावा यदि गुरुवार और शुक्रवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बनता है तो इस दिन कोई भी तिथि हो इस प्रभाव हितकारी ही होता है।

12 और 13 जनवरी को शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग 12 जनवरी को दोपहर 03:18 बजे से शाम 06:38 बजे तक रहेगा, वहीं इसके बाद 13 जनवरी को भी सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:38 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक रहेगा। इस दौरान किसी भी नए कार्य की शुरुआत की जाती है तो इसमें व्यक्ति को सफलता मिलती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button