ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अलर्ट: दिल्ली की ओर जाने वाली 24 Train लेट, देखें पूरी सूची

 इन दिनों उत्‍तर भारत में कड़ाके की ठंड है। अगर आप इस समय ट्रेन से दिल्ली की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो उसकी टाइमिंग को लेकर अपडेट रहें। इन दिनों देशभर में घना कोहरा छाने के वजह से ट्रेन और फ्लाइट से यात्राएं बाधित हो रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे का कहर जारी है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भी शीतलहर और कोहरे के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही बहुत कम है। सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम दिखाई दिए। दिल्ली वाली ट्रेनें (Delhi Train Late Today) की रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक लगने जैसा नजारा है। दिल्ली आने वाली ट्रेनें 1 से सात घंटे की देरी से चल रही हैं।

भारत के कई राज्यों से दिल्ली पहुंचने वाली 24 ट्रेनें घना कोहरा छाने के वजह से लेट हैं। सबसे ज्यादा देरी करने वाली ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस है, जो भुवनेश्वर से नई दिल्ली स्टेशन के लिए पहुंचेगी। राजधानी दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनों में 20 से 25 ट्रेनें रोजाना लेट 8-9 घंटे तक देरी से चल रही हैं। कई बार तो ऐसा हुआ है कि सुबह दिल्‍ली पहुंचने वाली ट्रेन शाम को पहुंची है।

देखें पूरी सूची

भारतीय रेल प्रशासन के मुताबिक कंपकपा देने वाली ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनें एक से सात घंटे तक की देरी से चल रही हैं।दिल्ली में घने कोहरे के साथ वायु प्रदूषण का असर भी इसके लिए जिम्मेदार है। भारत मौसम विभाग के अनुसार कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी 500 से 1000 मीटर तक सीमित हो गई है।आईएमडी के पूर्वानुमानों के अनुसार ठंड ओर कोहरे का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में कोल्ड डे को लेकर फिलहाल अलर्ट भी जारी है।अगले चार से पांच दिनों तक सुबह और रात के वक़्त घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच इन दिनों रिकॉर्ड किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button