ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

मालदीव विवाद पर अमिताभ ने किया पोस्ट, लिखा – “हमारी आत्मनिर्भरता पे आँच मत डालिए”

इंदौर। इस समय देशभर में मालदीव वर्सेज लक्षद्वीप को लेकर बहस छिड़ी हुई है। हाल ही में नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर की थी, जिसमें उन्होंने विदेश की जगह अपने ही देश में घूमने की अपील की थी। उनकी इस अपील के बाद मालदीव के लोगों ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणियां शुरू कर दी थी। दरअसल, उन्होंने मालदीव की जगह लक्षद्वीप और सिंधुदुर्ग में छुट्टी बिताने की बात कही थी। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड सेलेब्स तक सभी भारत के सपोर्ट में उतरे हैं।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी हाल ही में अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर लक्षद्वीप का समर्थन किया है। वहीं, अब ईशा गुप्ता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

वीरेंद्र सहवाग की बातों पर जताई सहमति

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का एक ट्वीट शेयर किया है। इसमें उन्होंने भारत के कई बीच की तस्वीरें शेयर की हैं। सहवाग ने कहा था कि भारतीय सरकार इस पूरे मामले से सबक लेते हुए भारत के टूरिज्म को थोड़े सुधार के साथ इकोनॉमी को बढ़ावा दे सकती है। अब इस पर अमिताभ बच्चन ने वीरेंद्र सहवाग की बातों पर सहमति जताते हुए कहा,

Viru paji .. this is so relevant and in the right spirit of our land .. our own are the very best .. I have been to Lakshadweep and Andamans and they are such astonishingly beautiful locations .. stunning waters beaches and the underwater experience is simply unbelievable ..

हम… https://t.co/NM400eJAbm

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 8, 2024

“वीरू पाजी, ये बहुत सही बात है और हमारी जमीन के हक में है। हमारी अपनी चीजें सबसे अच्छी हैं। मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे आश्चर्यजनक रूप से सुंदर जगहें हैं। हैरान करने वाले पानी के बीच अंडरवाटर एक्सपीरियंस का अनुभव बिल्कुल अविश्वसनीय है। हम भारत हैं, हम आत्मनिर्भर हैं, हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत डालिए। जय हिंद।”

ईशा गुप्ता ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज

बता दें कि अधिकतर लोगों की इच्छा होती है कि वे मालदीव में छुट्टियां मनाएं। लेकिन हाल ही में हुए इस इंसीडेंट के बाद मालदीव लोगों के निशाने पर आ गया है। वहीं, ईशा गुप्ता ने भी मालदीव विवाद में लक्षद्वीप का सपोर्ट किया है। उन्होंने थ्रोबैक फोटो शेयर कर लक्षद्वीप जाने के बारे में बताया है। अब इस फोटोज पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ईशा ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वे लक्षद्वीप घूम चुकी हैं और यह काफी खूबसूरत जगह है। ईशा इन फोटोज में लक्षद्वीप के समंदर में स्विमिंग करते और डुबकी लगाते नजर आ रही हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मुझे सबसे खूबसूरत समुद्र तट पर वापस ले चलो, मेरे पैरों की रेत तक, मेरे चेहरे पर सूरज के लिए, उस जादू के लिए जो लक्षद्वीप है। वापस जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।”

naidunia_image

श्रद्धा कपूर, जैकलिन और जाह्नवी ने किया सपोर्ट

बाॅलीवुड सितारे श्रद्धा कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, जाह्नवी कपूर, जाॅन अब्राहम, टाइगर श्राॅफ समेत कई सेलेब्स लक्षद्वीप के सपोर्ट में आ गए हैं।

naidunia_image

सभी ने अपने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप का समर्थन करते हुए पोस्ट शेयर की है। रणदीप हुड्डा, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर और सोनल चौहान ने भी पोस्ट शेयर कर लक्षद्वीप को अपना नेक्स्ट बकेट डेस्टिनेशन बनाया है।

naidunia_image

साथ ही भूमि पेडनेकर, पूजा हेगड़े, सारा अली खान समेत कई अन्य सितारों ने भी लक्षद्वीप यात्रा के समर्थन में पोस्ट किए हैं।

naidunia_image

Related Articles

Back to top button