ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

चंद्रदेव का मकर राशि में गोचर 11 जनवरी को, इन 2 राशियों वालों को दूर होगा बड़ा टेंशन

इंदौर। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में चंद्रदेव का मन का कारक माना गया है। विज्ञान के हिसाब से भी देखा जाए तो चंद्रमा धरती के निकट का सबसे बड़ा खगोलीय पिंड है, जिसका प्रभाव धरती पर सबसे ज्यादा होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चंद्रदेव जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अच्छा या बुरा हो सकता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, चंद्रदेव 11 जनवरी 2024 को देर रात 11.54 बजे धनु राशि से निकलकर मकर राशि में विराजमान होंगे। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन दो राशि वालों का मानसिक तनाव दूर होगा और किसी काम में आ रही बाधा से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि को प्रेम जीवन में मिलेगी सफलता

कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च स्थान में विराजमान होते हैं। चंद्रदेव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। सच्चे प्यार की प्राप्ति होगी। लव मैरिज में आने वाली बाधा दूर होगी। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव भी दूर होगा। कर्क राशि वालों की कुंडली में जीवनसाथी भाव में चंद्रमा विराजमान होंगे, जिससे आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

कन्या राशि वालों का दूर होगा तनाव

कन्या राशि में फिलहाल केतु विराजमान हैं, जो परेशानी का कारण बने हुए हैं, लेकिन चंद्र देव का राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों को राहत मिलेगी। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से कन्या राशि को भी लाभ होगा। मानसिक तनाव कम होगा। सेहत में पहले की तुलना में काफी ज्यादा सुधार होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो जल्द अच्छी नौकरी मिल सकती है। परिवार में शांति रहेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button