ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कारसेवकों पर गोली चलाने को स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया जायज, पढ़ें सपा नेता का पूरा बयान

लखनऊ। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर आंदोलन के समय कारसेवकों पर गोली चलाने के तत्कालीन सपा सरकार के आदेश का बचाव किया है। मौर्य ने कारसेवकों को अराजक तत्व बताते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार ने अमन चैन कायम रखने के लिए गोलियां चलाई थी। तब सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राम मंदिर निर्माण

कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा में बौद्ध जन जागरूकता सम्मेलन के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हो रहा है, न कि भाजपा सरकार के आदेश पर। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले लोकसभा चुनाव में राम मंदिर निर्माण का लाभ उठाना चाहती है।

मुद्दों से भटका रही है भाजपा

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार चुनावों में जनता को मुद्दों से भटका रही है। मौर्य ने कहा कि लगातार शिक्षा का निजीकरण हो रहा है, बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, महंगाई बेलगाम हो रही है और डबल इंजन की सरकार राम मंदिर के जरिए लोगों का ध्यान भटका रही है। मौर्य ने कहा कि हमारा संविधान बराबरी की आजादी देता है। समाज से छुआछूत और भेदभाव की भावना खत्म होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button