ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

कांग्रेस हर समाज वर्ग के हितों की पहली रक्षक-सीएम गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विद्याधरनगर स्टेडियम में अखिल भारतीय रैगर महासभा द्वारा आयोजित महासम्मेलन में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा केन्द्र की सत्ता से लेकर राज्यों की सत्ता को दलित शोषित और दबे कुचले वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर सरकार चलाई है। मुख्यमंत्री ने केन्द्र की मोदी नीति के साथ भारतीय जनता पार्टी की संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नीति को केन्द्रित करते हुए कहा कि दोनो ही सोच समाज और वर्ग को विभाजित करने की है पिछले सात साल से मोदी सरकार की नीतियों और आरएसएस के द्वारा दिए जा रहे बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि लोकतंत्र  की मूल भावना को समझकर दिल्ली की सरकार काम नहीं कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के वक्त से ही सरकार को देश हित संविधान हित और लोकतंत्र की मूलभावना को केन्द्रित करते हुए सरकारें चलाई आज बड़े अफसोस की बात है कि कांग्रेस के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के शासनकाल में देशहित लोकहित की जो बड़ी बड़ी योजनायें बनाई गई थी उन्ही की दम पर आज भारतीय जनता पार्टी केन्द्र की सत्ता में पहुंची है करीब सात आठ साल के शासन में मोदी सरकार ने देश हित में कोई बड़ी योजना नहीं बनाई और ना ही संविधान की परिधि में रहकर शासन किया जा रहा है बल्कि जो देश की सम्पत्ति कांग्रेस काल में बनाई गई थी उसे बेचा जा रहा है जो लोकहित में कतई नहीं है। मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनहितार्थ वादा करके सत्ता में पहुंचे आज अपने ही वादों को भूला दिया है देश की जनता रोजगार भ्रष्टाचार और महंगाई से त्रस्त है संवैधानिक संस्थाओं का अस्तित्व खत्म किया जा रहा है संविधान से परेह लोकतंत्र को अहंकारी राजनीति से हाका जा रहा है जिससे समाजों में ऊंच नीच की खाई पनप रही है  उन्होने कहा कि कांग्रेस ने अपने  40-45 साल के शासन में सर्वसमाजोउत्थान के हक हकूको की राजनीति के आधार पर सरकार चलाई है।

Related Articles

Back to top button