ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान, ‘मानसिक गुलामी की ओर ले जाएगा मंदिर, RJD विधायक बोले, भाजपा करवा सकती है ब्लास्ट

पटना। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसी नजदीक आ रही है, वैसे ही सियासत भी गर्म हो रही है। ऐसे में कुछ नेता विवादित बयान देने से भी चूक नहीं रहे हैं। अब बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी की ओर लेकर जाएगा और ऐसे में लोगों को अक्षत देने वालों से बचना चाहिए और बाबा साहब के विचारों पर चलना चाहिए।

एकलव्य का बेटा अब नहीं करेगा अंगूठा दान

बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में रविवार को डेहरी में कहा कि सावित्री बाई फुले ने देश में महिलाओं व अनुसूचित जाति के बीच शिक्षा का अलख जगाया था। उन्होंने कहा कि अब एकलव्य का बेटा अंगूठा दान नहीं देगा, जवाब देगा। शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि हम नौकरी बांट रहे हैं। बिहार में बीते 1 साल में 5 लाख से ज्यादा नौकरी दी गई है। डॉ. चंद्रशेखर ने आगे कहा कि आज गांव-गांव अक्षत पहुंचाया जा रहा है। क्या इससे आपके बेटे चपरासी से कलेक्टर बन जाएंगे।

राजद विधायक बोला, भाजपा करा सकती है ब्लास्ट

इसी बीच राजद के अतरी विधायक अजय सिंह का बयान भी वायरल हो रहा है। इस विवादित वीडियो में अजय सिंह कह रहे हैं कि BJP अयोध्या में ब्लास्ट करवा सकती है और पाकिस्तानी आतंकी पर आरोप लगा सकती है। अजय सिंह ने यह बयान नीमचक बथानी में रविवार को दिया। अजय सिंह ने कहा कि हमें डर है कि अयोध्या में भाजपा जितनी भीड़ जमा करवा रही है, अपने ही लोगों में ब्लास्ट करवा दें और बाद में बोलेंगे कि यह पाकिस्तान की ओर से किया गया आतंकवादी हमला है और मुसलमान लोगों की सब देन है।

Related Articles

Back to top button