ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

सीआईडी ने पकड़ी 70 पेटी अवैध शराब ,तस्कर गिरफ्तार

जयपुर| राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने करधनी थाना क्षेत्र में 70 पेटी अवैध शराब से लोड टाटा मैजिक गाड़ी को पकड़ा है। इसके साथ ही टीम ने तस्कर संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी झुंझुनू से शराब लोड कर जयपुर ला रहा था।एडीजी क्राइम डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि शनिवार को कांस्टेबल कृष्ण गोपाल को मुखबिर से अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली। जिसके बाद डीएसपी क्राइम ब्रांच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन और पुलिस निरीक्षक रामसिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेंद्र, कांस्टेबल करणी सिंह, रविंद्र सिंह और बंशीलाल की टीम को करधनी के किए रवाना किया गया।टीम ने करधनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध गाड़ी को रुकवाया। पुलिस ने जब चालक संजय कुमार से गाड़ी में रखे सामान के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 70 पेटी अवैध शराब मिली। जिसके कोई वैध कागजात चालक के पास नहीं थे। इस पर थाना पुलिस की टीम को बुलाकर शराब से भरी गाड़ी और तस्कर को सौंपा गया। तस्कर के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत थाना करधनी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button