ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

#BoycottMaldives: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मालदीव के 3 मंत्री संस्पेंड !

मालदीव के मंत्रियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा  के दौरान भारत और PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। मालदीव ने  टिप्पणी  करने वाली महिला मंत्री मरियम शिउना के अलावा दो और डिप्टी मिनिस्टर्स माल्शा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। मालदीव सरकार के प्रवक्ता इब्राहिम खलील ने  अनुसार भारत के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट्स के हवाले से जो कुछ चल रहा है, उसके बारे में हमारी सरकार अपना रुख साफ कर चुकी है।

खलील ने  कहा कि मालदीव फॉरेन मिनिस्ट्री ने भी बयान जारी किया है। भारत के बारे में कमेंट्स करने वाले सभी सरकारी अफसरों को फौरन सस्पेंड किया जा रहा है।खास बात ये है कि खलील ने उन अफसरों (वास्तव में मंत्री) के नाम का खुलासा नहीं किया, जिन्हें सस्पेंड किया गया है। दरअसल, इन नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। PM मोदी 2-3 जनवरी को लक्षद्वीप में थे। उन्होंने यहां की तस्वीरें शेयर कीं। कहा- प्राकृतिक सुंदरता के अलावा लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। इसके बाद मालदीव के लोग भारतीयों का मजाक उड़ाने लगे। इसमें भारत की टूरिज्म सेक्टर में फेसेलिटीज को लेकर भी कमेंट्स थे।

Related Articles

Back to top button