ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

उद्धव ठाकरे को नहीं मिला राम मंदिर कार्यक्रम का निमंत्रण, अब 22 जनवरी को करेंगे ये काम

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनको इस कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला है। ऐसे में उन्होंने 22 जनवरी के लिए अपनी अलग तैयारी शुरू कर दी है। वह नासिक के कालाराम मंदिर जाकर गोदावरी नदी के तट पर महाआरती करेंगे।

एजेंसी के मुताबिक उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए उनके पास अभी तक कोई निमंत्रण नहीं आया है। अयोध्या में बन रहा राम मंदिर सबका है। राम सबके हैं। मेरा जब मन करेगा तब अयोध्या जाऊंगा। 22 जनवरी को मैं और मेरी पार्टी के नेता नासिक में कालाराम मंदिर जाकर गोदावरी नदी तट पर महाआरती करेंगे।

22 जनवरी को जाएंगे नासिक

22 जनवरी की शाम साढ़े छह बजे नासिक के कालाराम मंदिर जाएंगे। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और साने गुरुजी को इस मंदिर में प्रवेश के लिए प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ी थी। उसके बाद हम साढ़े सात बजे गोदावरी तट पर जाएंगे, यहां महाआरती का कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button