ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

मेथी तेल से बालों की समस्या आसानी से करे दूर

मेथी तेल के लगातार इस्तेमाल से आप बालों की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। मेथी के बीज में प्रोटीन की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है, जो बालों को हेल्दी रखने और उनकी ग्रोथ के लिए बहुत ही जरूरी तत्व है। इसके अलावा मेथी में लेसिथिन भी होता है, जो बालों को मजबूत बनाने और उन्हें मॉइस्चराइज करने में भी मदद कर सकता है।
बालों का झड़ना करता है कम
बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए मेथी दाने को नारियल तेल में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए पहले मेथी दाने को पीसकर पाउडर बना लें और फिर इसमें नारियल तेल मिलाकर स्कैल्प की मसाज करें। हफ्ते में दो दिन इसे यूज करें। वैसे बाजार में मेथी का तेल भी उपलब्ध है आप चाहें तो उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बाल बढ़ाने में मददगार
बालों को मजबूत, चमकदार और लंबा बनाने के लिए मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। फिर इसे पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू कर लें।
मेथी तेल इस्‍तेमाल का तरीका
स्‍कैल्‍प पर इस तेल से अच्छी तरह मालिश करें। तेल को स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक पूरा लगाएं। 2 घंटे या कोशिश करें रात भर लगा रहने दें। सुबह शैम्पू कर लें। जल्द रिजल्‍ट पाने के लिए हफ्ते में 2 बार इसका इस्‍तेमाल करें।
मेथी तेल के अन्य फायदे

मेथी तेल के लगातार इस्तेमाल से बाल घने होने लगते हैं।
मेथी के बीज आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं और ये दोनों ही तत्व बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी हैं।
मेथी तेल लगाने से बालों को विटामिन सी भी मिल जाता है जो बालों की ग्रोथ में मददगार है।
मेथी का तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्या से भी निजात मिलता है।

Related Articles

Back to top button