ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

पति विक्की जैन के गेम से परेशान हुईं अंकिता लोखंडे, मनारा पर जमकर बरसे मुनव्वर

इंदौर। बिग बॉस 17 का वीकेंड का वार काफी दिलचस्प चल रहा है। अभिषेक कुमार के एलिमिनेशन के बाद फैंस काफी निराश हो गए थे। लेकिन अब उनकी बिग बाॅस के घर में वापसी हो गई है। उन्हें देख फैंस के साथ-साथ कुछ घरवाले भी काफी खुश हुए। वहीं, उनकी वापसी से ईशा और समर्थ काफी शाॅक में हैं। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि घर में एक टास्क होगा, जिसमें अंकिता, विक्की का नाम लेती हैं और एक बोर्ड पर हथौड़े से वार करती हैं। इसके बाद से दोनों के बीच काफी अनबन होती है।

अंकिता की बातों से भड़के विक्की

हाल ही में बिग बॉस 17 का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों के बीच काफी बहस होती है। दरअसल, घरवालों को एक टास्क दिया जाता है, जिसमें उन्हें अपने हिसाब से उस एक घरवाले का नाम लेना होता है, जो फालतू है और उसका कोई योगदान नहीं है। जब अंकिता का नाम आता है, तो वह उस टास्क में विक्की जैन का नाम लेकर उन्हें फालतू बताती हैं। अंकिता कहती हैं, विक्की फालतू में घुसता है। फटे में टांग अड़ाता है। मुन्ना तो कुछ बोलता ही नहीं। इसके बाद वे फालतू लिख बोर्ड पर हथौड़े से मारती हैं।

मुनव्वर ने किया मनारा को रोस्ट

अंकिता के इस बिहेवियर को देखते हुए विक्की उन पर काफी भड़क जाते हैं। टास्क के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। सलमान दूसरा टास्क करवाते हैं, जिसमें सभी को अपने मनमुताबिक दूसरे कंटेस्टेंट की प्यार से बेइज्जती करनी होती है। मुनव्वर फारूकी इसमें मनारा के खिलाफ बातें करते हैं। वे मनारा को पतंग बताते हुए कहते हैं कि वे बिना डोर के कोई डायरेक्शन नहीं लेती। मनारा उन्हें जवाब देकर कहती हैं कि वह जो पतंग बना रहे हैं, वो सबको दिख रहा है। इस पर मुनव्वर बोलते हैं कि मेरे बाहर आओ मनारा।

Related Articles

Back to top button