ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

प्रदोष व्रत की पूजा 9 जनवरी को, इन विशेष मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे भगवान भोलेनाथ

इंदौर। पौराणिक मान्यता है भोले भंडारी भगवान शिव की आराधना की जाती है तो वे बहुत जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में भगवान शिव की आराधना के लिए प्रदोष व्रत का विशेष पौराणिक महत्व है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, इस साल प्रदोष व्रत पौष माह में 9 जनवरी दिन मंगलवार को है और इस दिन मंगलवार होने के कारण इसे यह भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। पौराणिक मान्यता है कि भौम प्रदोष व्रत के दिन विधि पूर्वक पूजा-व्रत करने से साधक को आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

महामृत्युंजय मंत्र

  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
  • उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव स्तुति मंत्र

  • द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।
  • उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।

श‍िव नामावली मंत्र

  • ।। श्री शिवाय नम:।।
  • ।। श्री शंकराय नम:।।
  • ।। श्री महेश्वराय नम:।।
  • ।। श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
  • ।। श्री रुद्राय नम:।।
  • ।। ओम पार्वतीपतये नम:।।
  • ।। ओम नमो नीलकण्ठाय नम:।।

शिव प्रार्थना मंत्र

  • करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं श्रावण वाणंजं वा मानसंवापराधं ।
  • विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो॥

शिव गायत्री मंत्र

ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।

शिव आरोग्य मंत्र

  • माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।
  • आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।
  • ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
  • उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

प्रदोष व्रत का महत्व

पौराणिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से भक्तों को निरोगी काया प्राप्त होती है और जीवन में कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता है। इस दिन गौ दान करना शुभ होता है। इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है और कर्ज से छुटकारा मिलता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Back to top button