ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

BJP सांसद मनोज तिवारी पहुंचेंगे मनीष कश्यप के घर, जेल से निकलने के बाद सियासी रंग में रंगे यूट्यूबर

नई दिल्ली। तमिलनाडु में बिहारियों की पिटाई से संबंधित फेक न्यूज फैलाने के मामले में मनीष कश्यम 9 महीने जेल में रहे। अब जब वह जमानत पर बाहर आ गए हैं, तो उनके राजनीति में जाने को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। आज भाजपा सांसद मनोज तिवारी उनके घर पहुंच सकते हैं।

यह खबर जब सामने आई तो राजनीतिक अटकलें लगने लगीं कि मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी जल्द ही भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। वह लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

पटना से सड़क मार्ग से दोपहर बाद आने की है संभावना

आज मनोज तिवारी पटना से सड़क मार्ग से मनीष कश्यप के गांव बेतिया के मझौलिया प्रखंड के महनवा गांव में पहुंचेंगे। वह यहां पर मनीष कश्यप के परिजनों से मिलेंगे। यह चर्चा है कि वह भाजपा जॉइन कर सकते हैं।

एक घंटे के लिए मनीष कश्यप के घर रुकेंगे सांसद

मनोज तिवारी इस दौरान मनीष कश्यप के घर पर एक घंटे तक रूकेंगे। वह इस दौरान मनीष कश्यप से राजनीति से लेकर कई तरह के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मनीष कश्यप ने दिल्ली जाकर मनोज तिवारी से मुलाकात की थी। वह इस दौरान जेल में बीते अपने दिनों के किस्से सुनाते हुए काफी भावुक हो गए थे।

Related Articles

Back to top button