ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

सूखने लगे तुलसी का पौधा, तो जरूर करें ये उपाय, नहीं होगा नकारात्मक प्रभाव

इंदौर। तुलसी का पौधा धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा आयुर्वेद में भी तुलसी का बहुत महत्व है। अगर तुलसी का पौधा हरा-भरा बना रहता है, तो यह शुभता का प्रतीक है, लेकिन तुलसी के पौधे का सूखना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में खराब परिणाम न मिले इसके लिए आप तुलसी के सूखने के बाद कुछ उपाय कर सकते हैं।

तुलसी का पौधा सूखने पर करें ये काम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा सूख जाने के बाद भी उसकी पवित्रता खत्म नहीं होती है। ऐसी स्थिति में तुलसी के पौधे को पूरे सम्मान के साथ किसी पवित्र नदी या तालाब में विसर्जित कर दें। तुलसी के बिना भगवान विष्णु का प्रसाद अधूरा माना जाता है। भगवान विष्णु को चढ़ाने के लिए सूखी तुलसी की पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं।

तुलसी की जड़ के उपाय

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा सूखा है, तो आप उसकी जड़ को लाल कपड़े में बांधकर अपने घर के मुख्य द्वार पर बांध सकते हैं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिससे व्यक्ति को कभी भी धन से जुड़ी परेशानियां नहीं होती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

सूखी हुई तुलसी के पौधे को विसर्जित करने के बाद उस स्थान पर नया पौधा लगा सकते हैं। अगर आप तुलसी का पौधा घर में लगाना चाहते हैं, तो गुरुवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे को पानी नहीं देना चाहिए और उसके पत्ते भी नहीं हटाने चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button