ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

कैबिनेट मिनिस्टर हेयर, डॉ. निज्जर, गगन मान और हरभजन सिंह ईटीओ ने टेका माथा

अमृतसर: श्री राम तीर्थ पहुंचे कैबिनेट मिनिस्टर गुरमीत हेर।श्री वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पंजाब कैबिनेट के चार मंत्रियों ने श्री राम तीर्थ धाम पर माथा टेका। मान्यता है कि यह वही स्थान है, जहां आयोध्या से निकाले जाने के बाद मां सीता आकर बसी थी और लव-कुश को जन्म भी दिया था। इतना ही नहीं, श्री वाल्मीकि ने भी इसी स्थान पर रामायण को अंतिम रूप दिया था। इस दौरान ग्वालमंडी में श्री वाल्मीकि गेट के निर्माण का नींव पत्थर भी रखा गया।ग्वाल मंडी पर श्री वाल्मीकि गेट का नींव पत्थर रखा गया।श्री वाल्मीकि जी के जन्मोत्सव पर श्री राम तीर्थ पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंजाब कैबिनेट के चार मंत्री गुरमीत सिंह हेयर, अनमोल गगन मान, डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर और हरभजन सिंह ईटीओ यहां नतमस्तक होने पहुंचे। इस दौरान सभी मंत्रियों ने श्री राम तीर्थ पर चल रहे विकास कार्यों और संपन्न हो चुके विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान विधायक जसबीर सिंह संधू, विधायक जसविंदर सिंह रमदास, चेयरमैन बदलेव सिंह महियादियां और डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन भी साथ थे।पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टरों को सम्मानित करते हुए संस्था के सदस्य।संगत को दी इस दिवस की शुभकामनाएंकैबिनेट मिनिस्ट हेयर, मंत्री अनमोल गगन मान, डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर और हरभजन सिंह ईटीओ ने संगत को इस दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान मंदिर परिसर में चल रही कीर्तन सुना। हेयर ने कहा कि भगवान वाल्मीकि संस्कृत भाषा के पितामाह थे। दुनिया के पहले कवि व आदि कवि थे, जिन्होंने ने रामायण की रचना की थी। वहीं टूरिज्म मिनिस्टर अनमोल गगन मान ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जरूरी कदम उठाने का वादा किया।

Related Articles

Back to top button