ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बीच सड़क पर तलवार से युवक को काट डाला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

दुर्ग में एक 26 साल के युवक को बीच सड़क पर तलवार से हमला कर दिया।  घायल युवक को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पास की है।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग के राजीव नगर निवासी विजय चंद्राकर(26 साल) पिता तुलाराम चंद्राकर 8 अक्टूबर की रात 11:30 बजे स्कूटी से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही परमेश्वरी स्कूल के पास पहुंचा उसे तीन लड़कों ने रोक लिया। इसमें सागर गुप्ता (23 साल) और शंकर साहू (24 साल) सहित एक नाबालिग लड़का शामिल है। तीनों ने पुराने विवाद व पैसे के लेन देन को लेकर विजय से झगड़ा करना शुरू कर दिया।

इससे पहले विजय कुछ समझ पाता तीनों ने डंडा, राड और तलवार लेकर उसके ऊपर हमला कर दिया। विजय जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन हैवानों पर तरस भी नहीं आई, आखिरकार उसे तलवार से काट दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

विजय चंद्राकर को 8 अक्टूबर की रात बेरहमी से मारा गया। वह जीवन मौत से जूझ रहा था, लेकिन दुर्ग पुलिस इस मामले को मारपीट मान रही थी। जब युवक की मौत हो गई, तब पुलिस ऐक्शन में आई। तुरंत हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एक टीम तैयार कर तीन आरोपियों को भागने से पहले ही हिरासत में लिया गया, छ्त्तीसगढ़ में लगातार हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है

Related Articles

Back to top button