ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, जानिए कोल्ड डे से कम मिलेगी राहत

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा और यूपी में कोल्ड डे रहा। वहीं मध्य प्रदेश में बारिश ने मौसम बिगाड़ दिया है। घने कोहरे के कारण हवाई तथा रेल यातायात बाधित है। यहां पढ़िए मौसम के समाचार

Weather News Today Jan 3 2024

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा और हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 6-9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्से में यही हाल हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रशासन ने जिले में भीषण ठंड के कारण 6 जनवरी तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

5 जनवरी से पहले राहत नहीं

  • मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के अन्य हिस्सों जैसे पंजाब और हरियाणा में 5 जनवरी तक ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
  • 5 जनवरी तक पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में और उसके बाद अगले दो दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है।
  • 3 और 4 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है।
  • पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में 4 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

naidunia_image

दिल्ली में जारी रहेगी कड़ाके की सर्दी

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। 8 जनवरी तक उच्चतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं बढ़ेगा।

वीडियो : घने कोहरे के बीच कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल

Related Articles

Back to top button