ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

मालदीव वेकेशन से रश्मिका मंदाना ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। जहां वे क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। शुक्रवार यानी 7 अक्टूबर को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। रश्मिका के साथ एक्टर विजय देवरकोंडा को भी देखा गया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों मालदीव में वेकेशन मनाने जा रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। रश्मिका की फोटो के सामने आने के अब फैंस सवाल कर रहे हैं कि विजय कहां हैं?
इस फोटो में एक्ट्रेस खूबसूरत गाउन में नजर आ रही है। वाइट और पिंक कलर की डीप नेक वाली फ्लोरल ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो में एक पूल के बगल में बैठी हैं और एक्ट्रेस के पीछे समुद्र का खूबसूरत नजारा देखा जा रहा है। इस फोटो के साथ साथ उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी मालदीव की खूबसूरत झलक शेयर की है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर यूजर्स ‘विजय देवरकोंडा को लेकर सवाल कर रहे हैं।विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में एक साथ नजर आ चुके हैं। विजय ने रोमांस की अफवाहों को और हवा तब दी थी। करण जौहर के शो में विजय ने कहा था कि- हमने अपने जीवन के शुरुआती दौर में एक साथ दो फिल्में की हैं। वह बहुत प्यारी हैं और मैं वास्तव में उनसे प्यार करता हूं। हम वास्तव में अच्छे दोस्त हैं। हम फिल्मों के माध्यम से हम बहुत सारे उतार-चढ़ाव समेत बहुत कुछ साझा करते हैं, इससे एक बंधन बनता है। हालांकि, इनके बीच असल में क्या चल रहा है, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button