ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

Lohri 2024: 14 जनवरी को मनाई जाएगी लोहड़ी, जानिए इस दिन क्या करें और क्या न करें?

इंदौर। हर साल लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। पंजाबी समुदाय के लोग इस त्योहार को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। लोहड़ी के शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को मिठाइयां भेंट करते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व नई फसल आने की खुशी में मनाया जाता है। 15 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए साल 2024 में लोहड़ी 13 जनवरी की जगह 14 जनवरी को होगी। इस दिन रात के समय सभी लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं और आग जलाते हैं। इस अलाव में गेहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की और गुड़ से बनी चीजें अर्पित की जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या नहीं।

लोहड़ी के दिन करें ये कार्य

  • लोहड़ी के अवसर पर गरीब कन्याओं को रेवड़ी खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।
  • सनातन धर्म में अग्नि को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी के दिन अग्नि देवता की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
  • आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लाल कपड़े में गेहूं बांधकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। ऐसा करने से आपको हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

लोहड़ी के दिन न करें ये कार्य

  • लोहड़ी के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें।
  • इस दिन किसी को भी अपशब्द न कहें।
  • इस दिन काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
  • लोहड़ी पर चढ़ाई जाने वाली सामग्री जैसे मूंगफली और रेवड़ी आदि की सबसे पहले पूजा करें। लोहड़ी की अग्नि में झूठी चीजें चढ़ाना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button