ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

के बिहेवियर पर परिवार वालों ने किया रिएक्ट, ट्रोलर्स के निशाने पर सिंगर

इंदौर।  बिग बाॅस के घर में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। आयशा खान बीबी हाउस में वापस लौट चुकी हैं। ऐसे में उन्हें देख मुनव्वर फारुकी समेत सभी घरवाले खुश हो जाते हैं। आयशा के लौटते ही घर में लड़ाई-झगड़े शुरू हो चुके हैं। घर में मिड-वीक एविक्शन के कारण घरवालों के बीच जंग छिड़ चुकी है। वहीं, शो में देखा गया कि पाॅप सिंगर औरा ने आयशा खान पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए, बुरा बर्ताव किया है। औरा का इस तरह गुस्सा करना आयशा के साथ-साथ दर्शकों को भी पसंद नहीं आया है।

ट्रोलर्स के निशाने पर आए औरा

औरा के इस बिहेवियर के बाद से आयशा खान ने घर में बवाल मचा दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आयशा बेड पर लेटकर अभिषेक से बात कर रही होती हैं। तभी अचानक औरा, आयशा के पास जाकर झटके से उनका कम्बल हटाते हैं और वापस उनके मुंह पर फेंक कर चले जाते हैं। सिंगर की इस हरकत से सभी हैरान रह जाते हैं। जिसके बाद आयशा घरवालों के पास जाकर कहती हैं कि औरा ने उन्हें मारा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स औरा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

औरा के परिवार ने किया रिएक्ट

वीडियो के वायरल होने के बाद अब औरा के परिवार ने भी इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा है कि औरा ने आयशा पर हमला नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले पर बात करते हुए सिंगर के परिवार ने कहा कि वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि आयशा और अभिषेक की बातचीत में औरा की छवि को खराब कर रहे थे। औरा ने गुस्से में आकर आयशा का कंबल हटाया, उन्होंने आयशा को छुआ तक नहीं, लेकिन इस बात को बढ़ाया गया। औरा ने आयशा से बात की और उन्हें बताया कि उनका इरादा नुकसान पहुंचाना नहीं था। उन्हें समझ नहीं आया और उन्हें लगा कि आयशा बुरे शब्द कह रही हैं।

Related Articles

Back to top button