ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

नीतीश कुमार को का संयोजक बनाए जाने पर सहमत, तेजस्वी बोले- वह अनुभवी नेता

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आईएनडीआईए का संयोजक बनाने पर आरजेडी राजी हो गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस प्रस्ताव का स्वागत कर कहा कि नीतीश कुमार सबसे अनुभवी नेता हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य भाजपा मुक्त भारत बनाना है।

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अनुभवी नेता हैं। हमारा मानना है कि वह अगर आईएनडीआईए के संयोजक बनते हैं, तो यह बहुत ही अच्छा होगा। यह प्रस्ताव अगर सामने आता है तो बहुत अच्छा है। पिछले साल राजद और जदयू साथ आए थे और बिहार में सरकार बनाई थी। उसके बाद से आईएनडीआईए का गठन किया गया है, जिससे सभी राजनीतिक दलों को भाजपा के खिलाफ एकसाथ लाया सके।

नीतीश कुमार ने यूं पलटा गेम

आईएनडीआईए की पिछली बैठक से यह खबर सामने आई थी कि लालू यादव ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इशारा किया, तभी उन्होंने पीएम पद के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे किया था।

उसके बाद यह भी खबरें सामने आई थी कि लालू यादव ने जदयू को तोड़ने के लिए ललन सिंह का सहारा लिया था, जिससे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। नीतीश ने लालू की इस चाल को समझकर ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया था। ललन सिंह ने बाद इस बात से खुद को किनारे कर दिया था।

नीतीश कुमार ने ललन सिंह को हटाकर दुबारा से जेडीयू की कमान अपने हाथ में ले ली है। ऐसा लगता है कि मानों नीतीश कुमार को अब किसी पर भी भरोसा नहीं रहा है। केसी त्यागी ने इंडिया गठबंधन को चेताया कि वह जदयू को नजरअंदाज करने की गलती कभी भी न करें।

Related Articles

Back to top button