ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

ब्राइडल लुक में पैंट और चप्पल पहनने पर ट्रोल हुईं आमिर की बेटी आयरा, बोले – “ये कैसा स्टाइल है”

इंदौर। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। पिछले काफी समय से वे अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। इसका आयोजन बीते दिन ताज ग्रैंड होटल में किया गया था। अब तक शादी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ गए हैं। आयरा और नूपुर की शादी काफी अलग अंदाज में हुई है। दोनों के लुक भी काफी अलग थे, जिसे लेकर वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। आयरा ने अपनी शादी के लिए हैवी लहंगा नहीं चुना, बल्कि नॉर्मल और सिंपल लुक में शादी की है।

 

चप्पल और हैरम पैंट में ब्राइडल लुक

आयरा खान के ब्राइडल लुक को देख लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स को उनका ये लुक काफी अजीब लग रहा है। 3 दिसंबर को आयरा और नूपुर ने परिवार वालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की है। इस दौरान दूल्हा, शेरवानी में नहीं, बल्कि जिम वियर में बारात लेकर पहुंचे थे। इस गेटअप में आज तक शायद ही कोई दूल्हा देखा गया होगा। शादी के बाद कपल की रिसेप्शन पार्टी रखी गई। इसमें नुपूर ने ब्लू कलर का कुर्ता पायजामा और कोल्हापुरी चप्पल पहनी हुई थी। इतना ही नहीं, आयरा का लुक भी बहुत डिफरेंट था, जिसे देख यूजर्स हैरान रह गए और उन्हें ट्रोल करते हुए उनके डिजाइनर का नाम पूछने लगे।

लोगों को पसंद नहीं आया आयरा का लुक

आयरा ने नॉर्मल दिनों की तरह ही अपने ब्राइडल लुक को भी सिंपल रखा था। उन्होंने नॉर्मल मेकअप के साथ डिजाइनर डिप नेक ब्लाउज और हैरम पैंट पहनी थी, जिस पर सिल्वर एंब्रॉयडरी की गई थी। हाथों में चूड़ियां नहीं, बल्कि ब्लैक स्पोर्ट्स वॉच पहनी थी। टीका, पोलकी नेकलेस और लॉन्ग ईयररिंग्स में उनका लुक काफी यूनिक लग रहा था। पेस्टल पिंक रंग का दुपट्टे के साथ उन्होंने कोल्हापुरी चप्पल पहनी थी। इस लुक को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा, “आयरा का डिजाइनर कौन है।” वहीं, एक और ने लिखा, “जीरो फैशन सेंस। ये कैसे बेटी दामाद हैं।”

Related Articles

Back to top button