ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधेगी तारक मेहता की ‘सोनू’, फिल्मी अंदाज में ब्वाॅयफ्रेंड ने किया प्रपोज

इंदौर।टेलीविजन एक्ट्रेस और तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की सोनू यानी झील मेहता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस समय झील अपने प्रपोजल को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि झील के ब्वाॅयफ्रेंड उन्हें फिल्मी अंदाज में शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं। झील ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से काफी फेम हासिल की है। पिछले काफी सालों से चले आ रहे इस लोकप्रिय शो में झील ने सोनू का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

 

फिल्मी अंदाज में ब्वाॅयफ्रेंड ने किया प्रपोज

तारक मेहता शो में अपनी शानदार एक्टिंग से झील ने लोगों के दिलों में अलग ही जगह बना ली थी। ऐसे में छोटी सी सोनू अब बड़ी हो गई है और वे अपने जीवन का अगला पड़ाव शुरू करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि झील अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आदित्य के साथ नजर आ रही हैं। आदित्य ने काफी रोमांटिक अंदाज में झील को प्रपोज किया है। फिल्मी स्टाइल में झील के लिए सरप्राइज प्लान किया गया था। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म कुछ कुछ होता है का गाना बजता सुनाई दे रहा है।

इमोशनल हुईं झील मेहता

झील मेहता और आदित्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आदित्य के प्रपोजल पर झील हां कहती हैं और इमोशनल हो जाती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। 28 साल की झील पिछले काफी समय से आदित्य को डेट कर रही हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें पहले भी आ चुकी हैं। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी शादी और रिंग सेरेमनी को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।

Related Articles

Back to top button