ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राम मंदिर में 392 खंभे, 44 दरवाजे, गर्भगृह में विराजेंगे राम लला, तो पहली मंजिल पर लगेगा राम दरबार

अयोध्या। श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या राम मंदिर को लेकर नई जानकारी साझा की है। इसके मुताबिक, ‘तीन मंजिला राम मंदिर को पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है। मंदिर की लंबाई (पूर्व-पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मंदिर की प्रत्येक मंजिल 20 फीट ऊंची है। इसमें कुल 392 स्तंभ और 44 दरवाजे हैं। मुख्य गर्भगृह में श्री राम लला की मूर्ति स्थापित की जाएगी, जबकि पहली मंजिल पर श्री राम दरबार लगेगा।’

Ram Temple Details Latest Updates

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर में 5 मंडप (हॉल) होंगे। इनके नाम इस प्रकार रखे गए हैं – नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना और कीर्तन मंडप।

  • मंदिर के स्तंभों और दीवारों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।
  • मंदिर में प्रवेश पूर्वी हिस्से से होगा। यहां सिंह द्वार है और 32 सीढ़ियां चढ़ने के बाद भक्त मंदिर में प्रवेश करेंगे।
  • दिव्यांगों और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था है।
  • मंदिर के चारों तरफ 732 मीटर लंबाई और 14 फीट चौड़ी दीवार बनाई गई है।
  • मंदिर के पास प्राचीन काल का एक ऐतिहासिक कुआं है जिसे सीता कूप कहा जाता है। इसे भी सहेजा गया है।

Related Articles

Back to top button