ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

जोस बटलर ने एलेक्स हेल्स के साथ मिलकर की रिकॉर्डतोड़ शतकीय साझेदारी

टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से ठीक एक हफ्ते पहले खिताब की दो प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को कप्तान जोस बटलर और सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ शतकीय साझेदारी हुई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 68 गेंद में 132 रन की साझेदारी हुई। ये इंग्लैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में दूसरी हाईएस्ट ओपनिंग साझेदारी है।वहीं इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 70 दिन बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी की है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में पिछला मैच 31 जुलाई को साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। लेकिन पिंडली में लगी चोट से रिकवर होने के बाद इंग्लैंड के लिए लगभग दो महीने बाद वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में बटलर ने तूफानी पारी खेली है।

Related Articles

Back to top button