ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

लीवर में दिक्कत के कारण दिल्ली में चल रहा था इलाज, शाम को 4 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

अलीगढ़: अलीगढ़ के इगलास विधानसभा क्षेत्र से 2012 में जीत हासिल करने वाले पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर का रविवार को निधन हो गया। लीवर में दिक्कत के कारण वह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थी और वहीं उनका इलाज चल रहा था।परिवार जनों ने बताया कि लगभग एक महीन से वह अस्पताल में ही भर्ती थी और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। रविवार सुबह 9 बजे उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांसें ली। जिसके बाद अंतिम दर्शन के लिए उनका शव दिल्ली के A7/41 सेक्टर 16 रोहिणी ले जाया गया है।दिल्ली में ही होगा अंतिम संस्कारपूर्व विधायक के पुत्र और पूर्व उमेश दिवाकर ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे उनके पिता पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर का निधन हो गया। जिसके बाद दिल्ली स्थित उनके आवास पर ही शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।परिवारजन, रिश्तेदार और उनके करीबी लोग धीरे-धीरे दिल्ली पहुंच रहे हैं। जिसके बाद दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शाम 4 बजे पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और यात्रा दिल्ली के निगमबोध श्मशान घाट पहुंचेगी, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।2012 में रालोद के टिकट पर जीते थे त्रिलोकीपूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर ने वर्ष 2012 में रालोद के टिकट से इगलास विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उन्होंने बसपा के राजेंद्र सिंह को हराया था। मूल रूप से सादाबाद क्षेत्र के गांव ऊंचागांव रसमई के निवासी त्रिलोकीराम रालोद-कांग्रेस के गठबंधन में जीते थे।वह 2022 के विधानसभा चुनावों में भी टिकट की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन सपा-रालोद के गठबंधन में उन्हें टिकट नहीं मिल सकी थी। उनकी जगह वीरपाल सिंह दिवाकर को टिकट दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई थी और पार्टी प्रत्याशी का विरोध भी किया था।

Related Articles

Back to top button