ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

Nuclear Bomb: क्या गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराएगा इजरायल, जानिए क्यों जताई जा रही यह आशंका

एलियाहू के इस बयान पर सीधे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जवाब दिया। उन्होंने अपने ही मंत्री को लताड़ लगाते हुए कहा कि ऐसी बातें वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं।

  1. जारी है इजरायल और हमास के बीच जंग
  2. दोनों तरफ मारे गए हैं हजारों निर्दोष नागरिक
  3. गाजा पट्टी में घुस चुकी है इजरायल की सेना

एजेंसी, तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच जंग को एक महीने से अधिक का समय हो गया है। इजरायल साफ कर चुका है कि जब तक हमास के आतंकियों का सफाया नहीं हो जाता, ऑपरेशन जारी रहेगा।

इस बीच, आशंका उठी है कि क्या इजरायल गाजा पट्टी पर परमाणु हमला कर सकता है? दरअसल, इजरायल के एक मंत्री ने रेडियो प्रोग्राम में यह बात कही है। हालांकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इससे इन्कार किया है। पढ़िए पूरी बयानबाजी

इजरायल में हेरिटेज मिनिस्टर अमीचाई एलियाहू ने एक रेडियो इंटरव्यू में कहा कि हमास आतंकवादी समूह के साथ चल रहे युद्ध में इजरायल के लिए ‘संभावित विकल्पों में से एक गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना भी है। एलियाहू इजरायल में ओत्जमा येहुदित पार्टी के सदस्य हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू ने लगाई लताड़

एलियाहू के इस बयान पर सीधे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जवाब दिया। उन्होंने अपने ही मंत्री को लताड़ लगाते हुए कहा कि ऐसी बातें वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं।

इजराइल के प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘इजरायल और आईडीएफ (सेना) निर्दोष की पूरी कोशिश है कि जंग का असर आम लोगों पर न हो। हम आम लोगों की जिंदगी को बचाने की कोशिश करते हुए जंग जारी रहेंगे और जीत दर्ज करेंगे।’

Related Articles

Back to top button