ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

नए साल का पहला माह बेहद खास, हर दूसरे दिन व्रत-त्योहार

ग्रहों के राजकुमार बुध दो जनवरी को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 15 जनवरी को सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

  1. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार एक जनवरी से नए साल 2024 की शुरुआत हो रही है।
  2. मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस एवं संकष्टी चतुर्थी होंगे खास
  3. जनवरी में प्रमुख व्रत एवं त्योहार

 नए साल का पहला माह इस बार बेहद खास होने वाला है। लगभग हर दूसरे दिन व्रत त्योहार है। मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस एवं संकष्टी चतुर्थी से लेकर राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा का पर्व देशभर में मनेगा। बिलासपुरवासी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार एक जनवरी से नए साल 2024 की शुरुआत हो रही है। नए साल का पहला महीना जनवरी बेहद ही खास माना जाता है। जनवरी में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। हर साल की तरह इस साल भी जनवरी में मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस एवं संकष्टी चतुर्थी से लेकर कई व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। साथ ही इस महीने कई ग्रहों की चाल भी बदलने वाली है।

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमनाथ तिवारी के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध दो जनवरी को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 15 जनवरी को सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। वहीं शुक्र देव भी 18 जनवरी को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा साल का पहला दिन सोमवार को पड़ रहा है। देवों के देव महादेव का वार है। श्रद्धालु भक्तों पर भोलेनाथ अपार कृपा बरसाएंगे।

जनवरी में प्रमुख व्रत एवं त्योहार

तीन जनवरी, बुधवार- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, चारा जनवरी, गुरुवार- कालाष्टमी, सात जनवरी, रविवार- सफला एकादशी, नौ जनवरी, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), 11 जनवरी, गुरुवार- पौष अमावस्या, 13 जनवरी, शनिवार- लोहड़ी, 14 जनवरी, रविवार- विनायक चतुर्थी, 15 जनवरी, सोमवार- पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति, खिचड़ी, 16 जनवरी, मंगलवार- माघ बिहु, 17 जनवरी, बुधवार- गुरु गोबिंद सिंह जयंती, 18 जनवरी, गुरुवार- मासिक दुर्गाष्टमी, 21 जनवरी, रविवार- पौष पुत्रदा एकादशी, 22 जनवरी, सोमवार- श्री रामलला प्राणप्रतिष्ठा, 23 जनवरी, मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल), 25 जनवरी, गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत, 26 जनवरी, शुक्रवार- गणतंत्र दिवस, माघ प्रारंभ, 29 जनवरी, सोमवार- संकष्टी चतुर्थी, सकट चौथ।

Related Articles

Back to top button