ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

आर्थिक मुसीबत से उबरने की कोशिश में श्रीलंका

अपने पर्यटन उद्योग को फिर से खड़ा करने की कोशिश में अपनी पूरी उम्मीद भारत से जोड़ी है। श्रीलंका को आशा है कि भारत के पर्यटक और उद्योग उसकी इस कोशिश में सहायक बन कर उसे आर्थिक संकट से उबारने में अपनी भूमिका निभाएंगे। श्रीलंका की मौजूदा मुसीबत की एक बड़ी वजह वहां पर्यटन उद्योग का ठप होना रहा है। बीते 11 महीनों में वहां जितनी कम संख्या में पर्यटक आए, वैसा कई दशकों में नहीं हुआ था। श्रीलंका सरकार के अधिकारियों ने इसके लिए विदेशी मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है। उनके मुताबिक मीडिया में आने वाली खबरों से विदेशी सैलानियों में ये धारणा लगातार बनी हुई है कि श्रीलंका में भोजन और रोजमर्रा की जरूरत की दूसरी चीजों की अभी भी कमी है।

अब श्रीलंका सरकार ने अपने पर्यटन उद्योग को फिर से खड़ा करने की एक विस्तृत योजना बनाई है। फिलहाल उसने इस वर्ष आने वाले पर्यटकों की अऩुमानित संख्या घटाकर आठ से दस लाख तक कर दी है। इतने सैलानियों से श्रीलंका को 1.7 से 1.8 बिलियन डॉलर की आमदनी ही हो पाएगी, जो पहले के अनुमान से काफी कम है। नई योजना के तहत श्रीलंका ने भारतीय सैलानियों को लुभाने की मुहिम चलाने का फैसला किया है। भारतीय उद्योगों को श्रीलंका पर्यटन कारोबार में निवेश बढ़ाने के लिए राजी करने की बात भी इस योजना में शामिल है।

Related Articles

Back to top button