ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

घर के मेनगेट के लिए आजमाएं ये आसान उपाय

फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई भी घर और उसके आसपास की चीजों के बारे में जानकारी देता है। इसमें उन चीजों के बारे में बताया गया है जो घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली लाती हैं। अगर आपको लगता है कि घर को किसी नजर लग गई है या फिर मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो रही है तो आपको फेंगशुई में वर्णित ये कुछ आसान उपाय अपनाने चाहिए।

1. फेंगशुई के अनुसार, अगर घर के मेनगेट के सामने कोई खंभा हो तो उसको तुड़वाने के बजाए उस पर दर्पण लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता है।

2. फेंगशुई के अनुसार, घर का मुख्य द्वार ही एंट्री गेट होना चाहिए। इस गेट से आपके घर में अच्छा प्रकाश आना चाहिए। मेनगेट के बगल में कोई गैरज या अन्य द्वार नहीं लगाना चाहिए।

3. अगर घर का मेनगेट आवाज कर रहा हो तो उसे ठीक करा लेना चाहिए। घर के दरवाजे से आवाज आने पर ऐसा लगता है कि दरवाजा रो रहा है और इससे घर में नकारात्मकता आती है।

4. घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए अपने घर के मुख्य द्वार को नियमित रूप से साफ करें। जरूरत पड़ने पर इसे पेंट भी कर सकते हैं।

5.  फेंगशुई के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के पास एक बुक शेल्फ रखनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

6. अपने मुख्य द्वार की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर में प्रवेश करने से पूर्व जूते-चप्पल बाहर ही उतारें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में निगेटिव शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है।

7. फेंगशुई के मुताबिक, घर का मुख्य द्वार और पिछला द्वार एक सीध में नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने पर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने के साथ ही बाहर निकल जाती है।

8. अगर मेनगेट के सामने ही कोई रसोई है तो इस दोष से छुटकारा पाने के लिए मुख्य द्वार पर क्रिस्टल बॉल लटका सकते हैं।

Related Articles

Back to top button