ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

फुकरे 3′ से लेकर ‘द केरल स्टोरी’ तक, बेस्ट कंटेंट में इन फिल्मों ने खूब मचाया धमाल

इंदौर। साल 2023 बाॅलीवुड फिल्मों के लिए शानदार रहा है। बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्मों ने शानदार कमाई की है। इस साल कई फिल्में रिलीज हुई, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर राज करने के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी जगह बनाई। इन फिल्मों के कंटेंट को लोगों ने काफी पसंद किया। बस कुछ ही दिनों में साल 2023 खत्म होने वाला है। आज हम आपको उन फिल्मों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने बेस्ट कंटेंट से टॉप पर जगह बनाई है।

12वीं फेल

साल 2023 की पहली फिल्म 12वीं फेल इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित और विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं। यह फिल्म में वास्तविक जीवन की कहानियों को दिखाया गया है। जिससे दर्शकों ने काफी रिलेट किया। फिल्म का कंटेंट देख, लोगों ने इससे काफी कनेक्ट किया। बेहतरीन फिल्म मेकिंग और शानदार स्टोरीटेलिंग के साथ यह फिल्म हिट साबित हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की।

द केरल स्टोरी

द केरल स्टोरी इस साल की मोस्ट कंट्रोवर्शियल फिल्म में से एक रही है। फिल्म की स्टोरी टेलिंग और रियल कंटेंट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस फिल्म की देशभर में खूब चर्चा हुई है। यह फिल्म शालिनी उन्नीकृष्णन की कहानी बताती है, जो एक बेहद ही साधारण बैकग्राउंड से आती है। लेकिन वह आतंकवादी समूह का शिकार बन जाती है। फिल्म की कहानी इसी के आसपास घूमती ह

ड्रीम गर्ल 2

प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत बनी, आयुष्मान खुराना स्टारर कॉमेडी एंटरटेनर ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने दर्शकों को अपने ओरिजनल कंटेंट के साथ एक कॉमेडी एंटरटेनर दिया। यह फिल्म आयुष्मान के किरदार करम की कहानी बताती है, जो अपनी फीमेल ऑल्टर ईगो को सामने लाते है और इससे उसके जीवन में परेशानी आती है, जो आखिरकार दर्शकों को खूब हंसाती है

फुकरे 3

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘फुकरे 3’ भी कंटेंट बेस्ड फिल्म है। इस पार्ट में फुकरा गैंग के किरदारों को फिर से साथ लाया जाता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में फुकरा गैंग की नॉन-स्टॉप एंटरटेनिंग कहानी और पैसा कमाने की उनकी चाह को दिखाया गया है। इतना ही नहीं, इस बार ये किरदार राजनीति में भी अपना हाथ आजमाते हैं

सैम बहादुर

सैम बहादुर फिल्म हाई-कंटेंट ड्रामा है। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। आरएसवीपी मूवीज की यह फिल्म कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है। यह ‘सैम बहादुर’, जो सैम मानेकशॉ की कहानी पेश करती है। सैम बहादुर भारतीय सेना के सबसे प्रतिष्ठित अधिकारियों में से एक थे। उन्होंने चार दशकों से अधिक समय तक सेवा की

सत्यप्रेम की कथा

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म सत्य प्रेम की कथा इसी साल रिलीज हुई एक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने ‘सत्तू’ का किरदार और कियारा आडवाणी ने ‘कथा’ का किरदार निभाया है। फिल्म में कथा के कैरेक्टर की उप-कहानी को भी दिखाया गया है। वहीं, सत्तू कैसे अपने प्यार पर जीत हासिल करता है, इसे दिखाया गया है।

जरा हटके जरा बचके

सीमित बजट में बनी, विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर मैडॉक की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो अपने परिवार से दूर अपना खुद का घर चाहते हैं और इसे पाने के लिए भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का इस्तेमाल करते हैं।

Related Articles

Back to top button