ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

साल 2024 में 3 राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा, नहीं होगी सुख-सुविधा और पैसों की कमी

इंदौर। वैदिक ज्योतिष में सूर्य पुत्र शनिदेव का विशेष महत्व है। शनैश्वचर को न्याय और कर्म का देवता कहा जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमा ग्रह है। शनि प्रत्येक राशि में डेढ़ साल तक रहता है। इस प्रकार 12 राशियों में गोचर करनें में 30 साल लगते हैं। जब छायानन्दन राशि बदलते हैं तो इसका प्रभाव 12 राशियों पर दिखाई देता है। काकध्वज अभी कुंभ राशि में है। साल 2024 में इसी राशि में रहेंगे और स्थिति बदलेंगे।

मेष राशि

मेष राशिवालों पर शनि की साल 2024 में विशेष कृपा रहेगी। पूरे साल शनिदेव की कृपा करियर में विशेष लाभ दे सकती है। कर्मचारियों को वेतन वृद्धि और पदोन्नति होगी। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। आने वाले साल में आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के साधकों के लिए 2024 एक अच्छा साल साबित होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है। उन्हें इस वर्ष मोटी तनख्वाह की जॉब मिल जाएगी। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। संपत्ति की खरीद-बिक्री में अच्छा मुनाफा होगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशिवालों पर शनिदेव मेहरबान रहते हैं। ऐसे में आने वाला साल खुशहाल हो सकता है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव रहेगा। पैसे कमाने के कई मौके मिलेंगे। किसी महिला मित्र के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button