ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज, सुबह 11 बजे प्रसारित होगा 108 वां एपिसोड

इंदौर। साल के आखिरी दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, Mann Ki Baat कार्यक्रम का आज 108वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी के साथ-साथ अन्य प्लेटफॉर्म पर भी इस कार्यक्रम को सुना जा सकता है।

11 विदेशी भाषाओं में होता है प्रसारण

आपको बता दें कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश की 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा यह कार्यक्रम फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित होता है। Mann Ki Baat कार्यक्रम को देश के 500 से अधिक आकाशवाणी केंद्र से प्रसारित किया जाता है।

अप्रैल में पूरे हुए थे 100 एपिसोड

प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम काफी ज्यादा विख्यात है और इसे लाखों लोगों द्वारा सुना जाता है। 30 अप्रैल 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हुए थे। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए देशभर में इसकी लाइव स्क्रीनिंग हुई थी। इसके अलावा न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण हुआ था।

Related Articles

Back to top button