ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अयोध्या मे रामलीला में रावण का किरदार अदा कर रहे पतिराम की हार्ट अटैक से मौत, मंच पर मचा हड़कंप

अयोध्या,  रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे कलाकार की सीता हरण की लीला के मंचन के दौरान हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई रामलीला समिति के पदाधिकारी कलाकार को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बुलंद आवाज में कुछ देर तक संवाद करते रहे थे
कलाकार की मौत से गांव में मातम छा गया है। रामलीला मंच पर ऐसा हादसा पहली बार ऐहार गांव  में देखने को मिला था।  रामलीला समिति ऐहार में सीता हरण की लीला से पहले रामलीला में रावण का अभिनय कर रहे कलाकार पतिराम रावत ज्यों ही माइक पर बोलने के लिए उठे, उनकी आवाज लडखड़ाने लगी। फिर भी वह बुलंद आवाज में कुछ देर तक संवाद करते रहे।
मौके पर ही हो गई थी मौत
बोलते हुए अचानक वह मंच पर गिर गए। दर्शकों ने पहले सोचा वह अभिनय कर रहे हैं, लेकिन जब वह कुछ समय तक नहीं उठे तो लोग उनकी ओर दौड़े। वे बेसुध थे। एंबुलेंस को बुलाया गया। पतिराम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 20 साल से निभा रहे थे रावण की भूमिका
कलाकार पतिराम रावत (65) पिछले 20 वर्षों से लगातार रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे थे। रामलीला समिति के प्रबंधक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह 20 वर्षों से रावण का जीवंत अभिनय करते थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। सोमवार को होने वाली रामलीला स्थागित कर दी गई।आज रामलीला स्थगित
मंगलवार से आगे की लीला सम्पन्न होगी

Related Articles

Back to top button