ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मप्र के कई जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश

भोपाल। अलग- अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। रविवार को ग्वालियर, दतिया, श्यौपुरकला, भिंड एवं मुरैना जिले में भारी वर्षा होने के आसार हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में भी वर्षा होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी गुजरात और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पंजाब तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो राजस्थान के मध्य एवं पंजाब, हरियाणा से होकर गुजर रही है। पाकिस्तान पर दो पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बने हुए हैं। इन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी मिलने के कारण पूरे मध्य प्रदेश में रुक–रुककर वर्षा हो रही है। रविवार को ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर, राजगढ़, देवास, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, खरगोन जिलों में कहीं–कहीं भारी वर्षा हो सकती है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, दक्षिणी गुजरात और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के उत्तर–पूर्वी दिशा में आगे बढ़ने के आसार हैं। इस वजह से यह मध्य प्रवेश में भी प्रवेश कर सकता है। इस वजह से अभी तीन–चार दिन तक रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला बना रह सकता है। उधर शनिवार को सुबह साढ़े ठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ग्वालियर में चार, रतलाम में तीन, धार में दो, गुना में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। इंदौर, उज्जैन, भोपाल में बूंदाबांदी हुई।

Related Articles

Back to top button