ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

इन राशियों के लिए लकी है मोती रत्न, जीवन से जुड़ी हर परेशानी का मिलता है हल

इंदौर। रत्नों का संबंध ग्रहों से है। यदि कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर हो तो व्यक्ति परेशानियों का सामना करता है। जन्म पत्रिका में ग्रहों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। रत्न शास्त्र में मोती को महत्वपूर्ण रत्न माना जाता है। मोती का संबंध चंद्रमा ग्रह से है। चांद को मन का स्वामी माना गया है। जिन व्यक्तियों का चंद्रमा कुंडली में कमजोर होता है। उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में मोती रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है।

रत्न शास्त्र के अनुसार, मोती माता लक्ष्मी को प्रिय है। मोती धारण करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे व्यक्ति का भाग्य जाग उठता है। आइए जानते हैं मोती पहनने के फायदे क्या हैं। इसे कैसे धारण करना चाहिए।

मोती रत्न का संबंध चंद्रमा से है। मोती को चांदी की अंगूठी के साथ पहनने से लाभ होता है। मोती धारण करने से पहले कुंडली में चंद्र की स्थिति देखना जरूरी है। पत्रिका में चंद्रमा की स्थिति को देखते हुए मोती पहना जाता है। रत्नशात्र में मोती को छोटी उंगली में पहनने की सलाह दी जाती है।

इन राशियों के मोती रत्न शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोती रत्न मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ होता है। सिंह, तुला और धनु राशि वालों को विशेष परिस्थितियों में मोती धारण करना चाहिए। अन्य राशियों के लिए मोती अशुभ माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button