ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा पर रोक, मोदी सरकार की अपील पर मिली राहत

नई दिल्ली। कतर में गिरफ्तार आठ पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। पिछले साल गिरफ्तार हुए पूर्व नेवी अधिकारियों को कतर की एक कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले पर मोदी सरकार ने हैरानी जताई थी।

भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि दहरा ग्लोबल केस में अरेस्ट पूर्व नेवी अधिकारी को लेकर आज (गुरुवार) फैसले पर हमने गौर किया। जिसमें सजा कम कर दी गई हैं। कतर के कोर्ट ऑफ अपील के विस्तृत फैसले का इंतजार हैं। हमारा अगला कदम क्या होगा। इसके लिए हम कानूनी टीम और परिवार के सदस्यों के साथ संपर्क में बने हुए हैं।

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

भारतीय नौसेना के 8 पूर्व ऑफिसर पिछले साल अगस्त में कतर की जेल में बंद है। वह दोहा स्थित निजी रक्षा सेवा प्रदाता, दहरा ग्लोबल के कर्मचारी थे। उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

22 अगस्त से जेल में बंद

इस मामले में 22 अगस्त को कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर संजीव गुप्ता, कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ और नाविक रागेश गोपकुमार को अरेस्ट किया गया था। इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय ने बताया था कि मामले में दो सुनवाई हो चुकी हैं। पहली सुनवाई 23 नवंबर और दूसरी 30 नवंबर को हुई थी।

Related Articles

Back to top button