ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

थाने का रिकॉर्ड ऑनलाइन करने में फरीदाबाद का NIT थाना पूरे हरियाणा में नंबर वन

फरीदाबाद। एनआईटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता को प्रशंसा पत्र देते पुलिस कमिश्नर विकासकुमार अरोड़ा।पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता व टीम को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया।आजकल के आधुनिक युग में सभी सरकारी विभाग अपना रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं ताकि लोगों को घर बैठे सारी सुविधाएं मिल सकें। इसी क्रम में फरीदाबाद जिले का एनआईटी थाना अपना रिकॉर्ड ऑनलाइन करने में पूरे हरियाणा में नंबर वन आया है। फरीदाबाद पुलिस के लिए यह गौरव की बात है। इसके लिए पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने एनआईटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता व उनकी टीम को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार हरियाणा में सभी पुलिस स्टेशन का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाता है। इसके लिए सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर है। रिकॉर्ड में ऑनलाइन एफआईआर, एरिया के अपराधियों, पीओ, बेलजंपर, केस इन्वेस्टिगेशन, क्राइम रिपोर्ट, आमजन की खोई हुई संपत्ति सहित अन्य विभिन्न प्रकार का रिकॉर्ड दर्ज किया जाता है। एनआईटी थाने द्वारा दर्ज किया गया सभी रिकॉर्ड ठीक पाया गया। थाने का कोई रिकॉर्ड मिसमैच नहीं पाया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर उपयोग में लिए जाते हैं जिसमें विभिन्न प्रकार की एंट्री दर्ज की जाती है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। जिससे इसके आधार पर आमजन को ऑनलाइन सुविधाएं घर बैठे मिल सकें। एनआईटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता का कहना है कि उनकी पूरी टीम की वजह से एनआईटी थाना पूरे हरियाणा में नंबर वन आया है। मैं अपनी टीम की इसके लिए सराहना करती हूं। साथ ही हम उम्मीद करते हैं कि आगे और बेहतर काम करेंगे। जिससे एनआईटी थाने इसी तरह नंबर वन बना रहे।

Related Articles

Back to top button