ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में विस्फोट, 4 जिंदा जले,16 झुलसे

राजस्थान के जोधपुर शहर में गैस रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। 16 गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास की कॉलोनियों में भी लोग दहल गए। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के अनुसार मामला करीब तीन बजे का है। इसके बाद कीर्ति नगर इलाके में गैस का रिसाव हुआ। कुछ ही देर में विस्फोट हो गया। आसपास कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई। हादसे में मरने वालों में निकू , विक्की , कोमल  और सुरेश  शामिल है। वहीं 16 लोग घायल हुए हैं। आठ लोग करीब 80 प्रतिशत तक झुलसे हैं। जांच में पता चला कि जिस घर में रिफिलिंग हो रही थी, वह कोजाराम लोहार का है। कोजाराम का बेटा गैस रिफिलिंग का काम करता है। इस समय पता नहीं चला है कि हादसा किस वजह से हुआ। अंदेशा है कि रिफिलिंग के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि स्थानीय प्रशासन से घटना की जानकारी ली गई है। घायलों के इलाज के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button