ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

नए साल से बदल लें ये चार आदतें, खुल जाएंगे समृद्धि के दरवाजे

इंदौर।  हर व्यक्ति अमीर बनना चाहता है। उसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इनमें से कुछ को सफलता हाथ लग जाती है, तो कई को मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। ऐसे में कुछ उपय किए जा सकते हैं। नया साल बस कुछ दिनों में शुरू होगा। साल 2024 में कुछ आदतें बदलने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकता है।

जीवन में बुरी आदतों के कारण मेहनत के बावजूद सपने अधूरे रह जाते हैं। दिन-रात मेहनत के बाद भी व्यक्ति रंक रह जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसर, कुछ आदतें सफलता में बाधक बन सकती हैं। अगर इसे बदल लें तो व्यक्ति का भाग्य सूरज की रोशनी की तरह चमक उठता है।

घर और खुद को साफ रखें

देवी लक्ष्मी वहीं निवास करती हैं, जहां स्वच्छता होती है। जो जातक साफ सुथरा रहता है। वह धन को आकर्षित करता है। किचन में कभी जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से माता अन्नपूर्णा रुष्ट हो जाती हैं। इस कारण पैसा आता है, लेकिन टिकता नहीं है।

जरूरतमंद की मदद करें

सनातन धर्म में दान का महत्व है। जरूरतमंदों को दान करने से व्यक्ति को धन की समस्या नहीं होती है। वेदों और पुराणों में अपनी क्षमतानुसार दान देने और मदद करने का उल्लेख है।

महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान

जहां औरतों और वृद्धजनों का सम्मान किया जाता है। वहां धन की कमी नहीं होती है। ऐसे घर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है। इसके अलावा जो लोग सुबह गाय को रोटी खिलाते हैं। उनके घर पर देवताओं की कृपा रहती है।

जीवनशैली का ग्रहों से संबंध

जीवनशैली का सीधा असर कुंडली और ग्रहों पर पड़ता है। शुभ कर्म के कारण ग्रह अच्छी स्थिति में रहते हैं। व्यक्ति के बुरे कर्म और आलस्य सफलता में बाधा बनते हैं। इसके अलावा बीमारी और मानसिक नकारात्मकता लाते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button