ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राम लला के लिए गूगल भी हुआ अपडेट, भक्तों को नहीं होगी कोई परेशानी

अयोध्या। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना रहा है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां भी युद्ध स्तर पर चल रही है। इस बीच, गूगल ने भी खुद को अपडेट किया है।

उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस की मदद से गूगल पर मैप को अपडेट किया गया है। राम की नगर में बनाए गए नए मार्गों को जोड़ा गया है। प्रमुख स्थलों को दिए गए नए नाम को अपडेट किया गया है, ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी ना हो और गूगल मैप की मदद से वे आसानी से अयोध्या पहुंच सके और राम की नगर में भ्रमण कर सकें। ट्रैफिक व्यवस्था में यह ग्लोबल परिवर्तन एसएसपी राजकरन नय्यर के प्रयास से सुनिश्चित हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। यहां आधुनिक रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही है। एयरपोर्ट से चल कर पीएम धर्मपथ से होकर नयाघाट एवं उसके बाद रामपथ से होते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button