ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

साहब ‘मुझे मेरी पड़ोसन से बचाओ’, जब परेशान शख्स ने लगाई एसपी से गुहार।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक परिवार अपनी पड़ोसन से परेशान है. पीड़ित शख्स ने एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई है कि "मेरी पड़ोसन से मुझे बचाओ साहब!", पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पड़ोसन महिला बीते एक साल से उसके घर के बाहर चबूतरे पर गंदगी के साथ ही पानी में कचरा घोलकर फैंकती है. जब पड़ोसन को रोकते हैं या मना करते हैं तो वह झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती है. मामले में पीड़ित द्वारा दिये गए CCTV फुटेज के चलते ASP ने जांच के आदेश दिए है. पड़ोसन से परेशान शख्स: बता दें माधवगंज थाना क्षेत्र के समाधिया कॉलोनी में रहने वाले अखिलेश शर्मा अपनी पड़ोसन से परेशान है. उनका आरोप है कि उसकी पड़ोसन महिला बीते एक साल से उसके घर के बाहर कभी गन्दगी तो कभी पानी में कचरा घोलकर उसके दरवाजे पर फेंकती है. मना करने पर उसे झूठे मामलों में फंसाने के साथ घर हड़पने की धमकी देती है. अखिलेश ने एक साल में सैंकड़ों शिकायती आवेदन पुलिस थाने, निगम ऑफिस में दिए हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. पुलिस ने कही जांच की बात:अपनी पड़ोसन से परेशान यह शख्स पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा. जहां एसपी से गुहार लगाई की "मेरी पड़ोसन से बचाओ साहब.", अखिलेश शर्मा ने अपने शिकायती आवेदन के साथ पड़ोसन महिला की करतूत के CCTV फुटेज भी पुलिस को दिये. फुटेज के आधार पर थाना सर्कल के ASP गजेंद्र वर्धमन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.वही ASP का कहना है कि शिकायतकर्ता ने आवेदन और सीसीटीवी फुटेज दिए हैं. उसके आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. वहीं आखिलेश शर्मा ने ASP की जांच के आदेश के बाद न्याय मिलने की उम्मीद जताई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button