ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

1183.70 करोड़ आएगी लागत; केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ट्विट करके दी जानकारी; गृह मंत्री ने जताया आभार | Ambala News: Union Miner Nitin Gadkari approves Ambala-Kala Amb and Ambala-Mohali Green Field Expressway

अंबाला: गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा किया गया ट्विट।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अंबाला-काला आंब और अंबाला-मोहाली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की मंजूरी प्रदान की है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ट्विट करके यह जानकारी साझा की है।हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्विट करते हुए दोनों परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार जताया है। विज ने कहा कि अंबाला से कालाआंब और अंबाला से मोहाली के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए 1183.70 करोड़ रुपए की मंजूरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से प्रदान की गई है।दोनों एक्सप्रेस-वे के बनने से भविष्य में अंबाला की कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी, साथ ही वाहन चालकों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकेगा।40 KM लंबी अंबाला रिंग रोड का मैप।गौरतलब है कि इससे पहले भी गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 885 करोड़ रुपए की लागत से 40 KM लंबी अंबाला रिंग रोड परियोजना को भी मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। जल्द ही रिंग रोड निर्माण के लिए टेंडर भी होने वाले हैं।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया ट्विट।अंबाला रिंग रोड से शुरू होगा 33 KM लंबा नया हाईवे33KM लंबा नया अंबाला-काला आंब हाईवे अंबाला रिंग रोड से शुरू होगा। यह हाईवे शहजादपुर से होता हुआ काला आंब तक बनेगा। फोर लेन हाईवे पर दो बड़े पुल और कई छोटे पुल बनेंगे। हाईवे पर 15 व्हीकुलर अंडर पास बनेंगे और हर गांव से हाईवे पर चढ़ने के लिए अलग से रास्ता बनाया जाएगा। नया हाईवे रिंग रोड अंबाला में पंजोखरा गांव के पास जुड़ेगा। यह पुरानी नारायणगढ़ रोड से अलग हाईवे होगा।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया ट्विट।31 KM लंबा होगा अंबाला-मोहाली नया हाईवेनेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से 31 KM लंबा नया अंबाला-मोहाली हाईवे भी बनाया जा रहा है, जोकि अंबाला को मोहाली से बेहतर कनेक्टिविटी देगा। इस हाईवे की ख़ासियत यह होगी कि यह सिक्स लेन का हाईवे बनेगा, जिसमें वाहन चालकों को आने-जाने की सहूलियत होगी।

Related Articles

Back to top button